GeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

चैनलों में गलत बाईट देना सोनल को पड़ गया महंगा , कारण बताओ नोटिस जारी, रायपुर हुई अटैच

 

अरविन्द तिवारी /मुकेश भारती की रिपोर्ट:–

कोरबा- बिना पूरी जांच किये मीडिया में शराब से भरी ट्रक को क्लीन चिट देना आबकारी उपनिरीक्षक सोनल शर्मा को महँगा पड़ गया । जिले में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक सोनल शर्मा को निर्वाचन कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कोरबा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा दिये गये रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी उपनिरीक्षक को रायपुर हैडक्वाटर संलग्न किया गया है वहीं आबकारी आयुक्त ने उनसे तीन दिन के भीतर जवाब तलब किए हैं इन तीन दिनों में अगर जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

गौरतलब है कि विगत रात्रि कटघोरा क्षेत्र में शराब से भरी ट्रक पकड़ाई थी। इस मामले में कोरबा के विधायक जय सिंह अग्रवाल ने दो घंटे तक कटघोरा क्षेत्र में धरना दे दिया था। पूरे मामले की जांच के लिए आबकारी उप निरीक्षक सोनल अग्रवाल को मौके पर भेज गया था। बिना विस्तृत जांच किये ही, सिर्फ कागजात के आधार पर सोनल ने ट्रक को क्लीन चिट दे दी थी । सोनल अग्रवाल के द्वारा मीडिया में गलत बाइट देने के बाद आबकारी विभाग की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह उठ गया है ।

Share This News