छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट
-
न्यूज होम लाइव व्यूरो, मुकेश भारती :-
-
✅ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान,मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की घोषणा. पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू. 11 दिसंबर को आएंगे नतीजे.
✅ छत्तीसगढ़ में ही दो चरणों में होंगे चुनाव, बाकी राज्यों में एक-एक चरण में होंगे चुनाव.
✅ छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 12 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को,मध्य प्रदेश- मिजोरम में 28 नवंबर को और राजस्थान-तेलंगाना में 07 दिसंबर को होगी वोटिंग.
✅ नगर निगम के लीज होल्ड भवन व भूखंड होंगे फ्री होल्ड. महापौर रेणु अग्रवाल की पहल पर नगर निगम के प्रस्ताव पर राज्य शासन ने दी स्वीकृति. विधायक जयसिंह अग्रवाल और महापौर रेणु अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी.
✅ टेस्ट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से दी मात. धवस्त हुए कई रिकॉर्ड.
✅ कवर्धा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़ रेलमार्ग का किया शिलान्यास. 295 किलोमीटर बिछायी जाएगी रेल लाइन. कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस का भी किया गया शुभारंभ.
✅ वन विभाग में कई अफसरों के ट्रांसफर आर्डर जारी. 17 DFO सहित 22 अफसरों का हुआ तबादला. वनमण्डलाधिकारी एस जगदीश का कटघोरा से बस्तर तबादला.राजेश कुमार चंदेले कटघोरा के वनमण्डलाधिकारी बने.उप वनमण्डलाधिकारी मनीष कश्यप कोरबा से प्रतिनियुक्ति पर वन विकास निगम भेजे गए.
✅ दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पांच पुलिस अफसरों के तबादले. उप पुलिस अधीक्षक रितेश श्रीवास्तव का कोरबा से उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर तबादला.
✅ 19 निरीक्षकों का हुआ तबादला. शरद कुमार चंद्रा कोरबा से बिलासपुर और सनत कुमार सोनवानी का कबीरधाम से कोरबा तबादला. 113 एएसआई से एसआई बने. सभी को पदोन्नत कर दी गयी नयी पोस्टिंग. कोरबा से भी कई प्रभावित.
✅ कोरबा रेल्वे स्टेशन में जनप्रतिनिधियों व विकास समिति के सदस्यों ने हसदेव एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी. गेवरा रेल्वे स्टेशन से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना.
✅ संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने कटघोरा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
✅ सम्पत्ति विरूपण हटाने निगम में गठित किए गए कार्य दल. आयुक्त ने सम्पत्ति विरूपण हटाने की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के दिए निर्देश.
✅ कटघोरा वनमंडल के बांगों पाथा व तानाखार में हाथियों ने 35 किसानों की रौंदी फसल.
✅ कटघोरा थानांतर्गत अमरपुर बगदेवा में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
✅ पाली थाना क्षेत्र में युवती से अनाचार. आरोपी पर अपराध दर्ज.
✅ कुसमुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत विकास नगर से 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता.
✅ सीएसईबी व जटगा चौकी क्षेत्र में घटित सड़क हादसे के मामले में दो लापरवाह ट्रेलर चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज.
✅ मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार बाजार से बाइक की चोरी.
✅ बालको: गोकुल नगर खरमोरा में उधारी पैसा मांगने की बात को लेकर मारपीट. जुर्म दर्ज.
✅ उरगा थानांतर्गत ग्राम कोथारी और मानिकपुर चौकी अंतर्गत रामनगर में छेड़छाड़ के मामले में जुर्म दर्ज.
✅ दीपका क्षेत्र में पटाखा मार्केट के व्यवस्थापन को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को लिखा पत्र.
✅ लायंस क्लब द्वारा विधिक जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजनl

