फाइनल में पहुँचा गणाई का लाल।
गणाई गंगोलीः–
न्यूज होम लाइव व्यूरोः-
सोनी टीवी मे चल रहा मस्त कलंदर शो

गणाई गंगोली-पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली के खगरोली (पोखरी) गांव के विक्रम सिंह बोरा (रोबो) सोनी सब T.V.चैनल में आ रहे इंडिया के मस्त कलंदर शो के फाइनल में पहुँच गए हैं। फाइनल मुकाबले इस हफ्ते शनिवार व रविवार को होंगे, जिसके लिए विक्रम बोरा पूरी तरह से तैयार है। विक्रम बोरा को इस शो में पहले राउंड से ही कड़ी टक्कर मिल रही है,एक से एक अंतरगी उनके सामने आए,पर उन सबमें रोबो विक्रम जी के बबल एक्ट को काफी सराहना मिली,इस बीच रोबो जी के सामने कुछ बाधाएं भी आयी,जिनका उन्होंने बेहतरीन तरीके से सामना किया, वो सभी बाधाओं को पार करते हुए अपने साथ-साथ उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं, इसका आलम यह है कि पिछले हफ्ते उनके हाथ की चोट भी उनका हौसला नहीं तोड़ पायी, डॉक्टरों के मना करने के बाबजूद उन्होंने अपना बबल एक्ट देशवासियों के सामने प्रस्तुत किया,और जीते भी..जिससे उनका कद और ऊंचा बढ़ गया…
रोबो विक्रम बोरा ने इसका श्रेय अपने दादा प्रेम सिंह,पिता रमेश सिंह,माता तुलसी देवी,भाई गोविंद सिंह,संतीश सिंह,भाभी तनुजा बोरा,भतीजी काव्या बोरा को दिया।उनका कहना है कि परिवार का हमेशा उन पर सपोर्ट रहा,उसके अलावा उन्होंने कहा कि लोक गायक स्वर्गीय पप्पू कार्की जी ने हमेशा उनका समर्थन किया। उनका हौसला बढ़ाया,आज उन्हीं के कारण मैं यहाँ पर हूँ,यह शब्द कहते हुए वो भावुक हो पड़े,और पप्पू कार्की जी को याद करने लगे,उनका कहना था कि काश आज पप्पू कार्की जी हमारे साथ होते तो वो काफी खुश होते,पर वो जहाँ भी होंगे काफी खुश होंगे…इसके अलावा उन्होंने ईष्ट देव नौलिंग देवता,और अपने मित्र,क्षेत्रवासियों व समस्त उत्तराखंड वासियों,और उनके चाहने वालों का भी धन्यवाद किया।

इस बबल एक्ट में रोबो विक्रम की जोड़ीदार सृष्टि हैं, जिनके साथ उनकी जोड़ी अभी तक कमाल की रही है,।और उम्मीद है आगे भी कमाल की रहेगी,और वो फाइनल जीतकर अपना व अपने राज्य,व अपने देश का नाम रोशन करेंगे..रोबो विक्रम बोरा , सृष्टि को शुभकामनाएं…उत्तराखंड वासियों को आपसे फाइनल जीतने की उम्मीद है…

फाइनल में पहुँचने पे क्षेत्रवासियो ने बधाई दी है खुशी ब्यक्त की है बिधायक मीना गंगोला, गोकुल गंगोला,गोविंद पांडेय,मोहन जोशी, हरीश मेहता,कल्याण बोरा,दीनदयाल उपाद्याय,बिनोद डसीला,सुनील डसीला,जगजीवन प्रसाद,हेमंत बोरा,गिरीश उपाद्याय,आदि लोगों ने बहुत बहुत बधाई दी है।

