GeneralNewsबागेश्वर

जिले की जंगलों में आग बेकाबू …

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह…

बागेश्वर… जिले में जंगलों की आग बेकाबू है। आग पर काबू पाने में वन विभाग पूरी तरह असफल साबित हो रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने अपनी ताकत झोंक रखी है। जिले के कपकोट, कांडा, धरमघर, कत्यूर घाटी, मंडलसेरा, ध्यागड़, मनकोट, अमसरकोट, दफौट, आदि के जंगल कई दिनों से आग से धधक रहे हैं। आग से वनस्पतियों को खासा नुकसान पहुंच रहा है। हिमालय भी धुंध की चादर से ढके हुए है। जिससे पर्यटन व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों ने अब तक आग पर काबू न पाये जाने पर वन विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया है। प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि आग पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आग लगने की सूचना कही भी मिलती है तो उसकी जानकारी विभाग को दें।

Share This News