तपेश्वर महादेव में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

न्यूज लाइव ब्यूरो:–कैलाश चन्याल
बेरीनाग तपेश्वर महादेव मन्दिर में श्रीमद् भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ बुधवार को नाग मन्दिर से तपेश्वर महादेव मन्दिर तक भव्य कलश यात्रा के साथ निकाली गई।कलश यात्रा मे महिलाओं ने हिस्सा लिया। मन्दिर के बाबा श्री ईश्वरीनन्द महाराज ने कहा गुरू देव 1008 नानतिन महाराज श्री1008 तपेश्वर महाराज जी की कृपा से बधुवार से कलश यात्रा शुरू हो गई है। कथा मे व्यास तारा दत्त शास्त्री मधुर कथा का वाचन करेंगे। मंदिर मे दिन के 1 बजे से साम 4 बजे तक श्री भागवत कथा प्रवचन किया जायेगा। तदपश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। साम 6 बजें से भजन संगीत का कार्यक्रम होगा।भजन लोकेश पन्त, मोहन सिंह बिष्ट, ,राकेश लोहनी, अपने अपने भजन संगीत प्रस्तुत करेंगे 25 अप्रैल को भागवत का समापन होगा।

