berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

महाविधालय बेरीनाग में शुल्क बृद्धि से नाराज  छात्र छात्राओ ने कुलपति का पुतला फूका

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:—

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविधालय में बुधवार को छात्र संघ अध्यक्ष भरत डॉगी के नेतृत्व में छात्र छात्राओ ने उच्च शिक्षा में शुल्क वृद्धि किए जाने पर कुमाऊं यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला तथा सरकार के खिाफ नारे बाजी कर पुतला फूका और प्रदर्शन किया। छात्र संघ अध्यक्ष भरत डॉगी ने कहा वाचनालय 30-50= 20 ,पत्रिका शुल्क 50, रोवर्स रेजेर 60, परिचय पत्र 25- 30=05, आतरिक परिषद् 25, छात्र संघ 50-60 =10, विभागीय परिषद् 50-80=30 , निर्धन छात्र सहायता 10-20-10, महाविधालय दिवस, 20-30=10 सास्कृतिक परिषद 50-60-10, विधुत 60-100=40, कैरियर काउसलिंग 30-30 , प्रयोगात्मक सामग्री 60 -100=40, प्रागंण विसास 20-100- 80,प्रसाधन 50, कम्प्यूटर इंटरनेट 70-100-30 ,कॉशमनी 200, जनरेटर200 मार्किग 30 टोटल 560 बृद्धि की गयी है।उन्होने कहा शुल्क वृद्धि को वापस दिलाने की माँग की है।उन्होने कहा बढा शुल्क वापस नहीं मिलता है तो आन्दोलन करने की चेतावनी दी। पुतला फूकने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष भरत डॉगी, अंजली कोश्यारी, किरन राठौर, हिमाशी, किरन पाठक, चेतना पन्त, नेहा राठौर, मोनू राठौर, गोकुल नेगी, प्रकाश, रोशन रोहित बिष्ट आशीष आदि केई लोग मौजूद थे।

Share This News