LatestNewsपंजाब

नन्ही छाव को निर्देई माँ ने किया मौत के हवाले

न्यूज लाइव संवाददाता कवलजीत सिह।

जंडियाला गुरु 17 अप्रैल आज गांव कंग में सुबह करीब 8 बजे गांव के  छपड में लोगो ने एक नव जन्मी बच्ची को देखा पहले तो किसी को कुछ भी पता नही था सब लोग यह समझ रहे थे कि यह कोई खिलौना पड़ा है पर जब पास में बैठे एक कुते ने बच्ची पर अपना पंजा मारा तो उसके बदन से खून निकलने लगा फिर गांव वासियो ने पँजाली से उसे बाहर निकाला छपड़ में सख्त बूटी होने के कारण बच्ची पानी मे डूबी नही पर बच्ची मरी पड़ी थी गांव के वासी लाभ सिंह पुत्र गुरनाम सीह ने कहा कि अगर बच्ची जिंदा होती तो हम उसको अपने घर रख कर पाल लेते मेरी पहले भी तीन बहने है गांव के पंचायत मैंबर सरवन सिंह  ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखदाई है हमारे देश मे यह नारा लगाया जाता है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ  पर हमारे लोग अभी भी नही समझ रहे वह लड़के और लड़की में फर्क समझते है इसी लिए यह घिनोने काम कर रहे है बच्चा एक गोड़ गिफ्ट है कई लोग बच्चे को तरसते है सरकार सिर्फ टीवी पर नन्नी छाव की ऐड दे रही है पर लड़कियों के बारे में कुछ नही सोच रही जिससे कि लड़कियो की  हत्या ना हो ।लड़कियां किसी से भी कम नही है उसकी मिसाल यहा हमारे गांव  पर भी है हमारे यहां खडूर साहेब की  एस डी एम भी औरत है  हमारे गांव के पुलिस स्टेशन वेरोवाल की एस एच ओ भी औरत है ।मौके पर पहुचे ए एस आई मनप्रीत सिंह ने कहा कि गांव परगट सिंह पुत्र कर्नल सिंह ने बताया कि गांव के छपड् में एक नव जन्मी बच्ची की लाश मिली है हमने  वहा पहुच कर  मुकदमा नंबर 83 पर धारा 315, 318 पर मामला दर्ज करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए तरनतारन सिवल हस्पताल भेज दिया है और दोषियों को पकड़ने की कारवाई शुरू कर दी है ।

Share This News