LatestNewsउधमसिंह नगर

अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह ने टीवीएस कम्पनी द्वारा सीएसआर मद से 9.50 लाख रूपये की लागत से निर्मित यात्री शेड का लोकार्पण किया। 

न्यूज लाइव संवाददाता संदीप पांडे:–

रूद्रपुर – सिडकुल स्थित ब्रिटानियाॅ चैक पहुॅचकर अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह ने टीवीएस कम्पनी द्वारा सीएसआर मद से 9.50 लाख रूपये की लागत से निर्मित यात्री शेड का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्री शेड के निर्माण से वैण्डरों, साक्षात्कार देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के साथ ही सिडकुल के कार्मिकों को शेल्टर का लाभ होगा तथा वे गर्मी एवं वर्षा ऋतु में बारिश से बचने के लिए यात्री शेड का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में यात्री शेड अराजकता का अड्डा न बने। इसलिए आॅटों से यात्रा करने वाले कार्मिकों के लिए बस स्टाॅप के रूप में विकसित करने को कहा। अपर जिलाधिकारी ने कम्पनी द्वारा सिडकुल में शुरू की गयी नई पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिडकुल की अन्य कम्पनियाॅ भी सीएसआर मद से जन सुविधा वाले कार्य करायें।
इस अवसर पर टीसीएस के प्लांट हैड आरएस पिल्लई ने बताया कि कम्पनी द्वारा सीएसआर फण्ड का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है तथा कम्पनी द्वारा विभिन्न स्कूल, आगंनबाड़ी केन्द्रों को गोद लिया है और पानी आपूर्ति हेतु ट्यूबवेल भी लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि कम्पनी भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य संचालित करती रहेगी।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार, श्री सिंघल द्वारा भी सम्बोधन किया गया। कार्यक्रम में अंकुर अग्रवाल, रंजीत सिंह, आरएम सिडकुल कमल कफल्टिया, जीतेन्द्र सिंह, मृत्युंजय पाण्डेय, रंजीत कुमार आदि उपस्थि थे।
——-
2. सिविल जज सीनियर डिवीजन/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरूण वोहरा ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया कि तहसील परिसर गदरपुर में 24 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से सांय 04 बजे तक एक निःशुल्क विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नालसा (गरीबी उन्मूलन योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रभावी विधिक सेवाऐं ) योजना के क्रियान्वयन हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित गरीबी उन्मूजन व विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाने के लिए फार्म भरवाकर पंजीकरण किया जायेगा व निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाने के साथ ही आम जनता को विभिन्न कानूनी जानकारी उपलब्ध करवाकर कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टाॅल लगाये जायेंगे तथा चिकित्सा विभाग द्वारा पात्र व्यक्तियों के दिव्यांगों प्रमाणपत्र निर्गत किये जायेंगे। उन्होंने जनता से शिविर का लाभ लेने हेतु सभी लाभार्थी अपनी दो रंगीन पासपोर्ट साईज की नवीनतम फोटो, आय प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि की छायाप्रति व मूल प्रतियाॅ साथ लाने को कहा है

Share This News