FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

नाम संकीर्तन से होता है पापों का नाश — मलूक पीठाधीश्वर

नाम संकीर्तन से होता है पापों का नाश — मलूक पीठाधीश्वर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जड़खोर – विश्व की समस्त असाध्य समस्याओं का निदान , सम्यक और सम्पूर्ण समाधान विजय मंत्र के संकीर्तन से संभव है। “नाम संकीर्तनं यस्य , सर्व पाप प्रणासनम्।”- नाम संकीर्तन करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। दु:ख का कारण पाप है और पाप की निर्वृत्ति से दु:ख की निर्वृत्ति हो जायेगी। पाप नष्ट होगा तो दु:ख नही रहेगा क्योंकि कारण ही नही रहेगा तो कार्य कहां से रहेगा ? इस वैश्विक महामारी से समग्र भारत को , विश्व को , प्राणिमात्र को बचाने के लिये आर्त्तस्वर से विजय मंत्र को पुकारें।
उक्त बातें मलूक पीठाधीश्वर जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी राजेन्द्रदास जी महाराज ने जानकी (सीता) नवमीं पर वैश्विक महामारी कोरोना निवारणार्थ श्री जड़खोर गोधाम में आयोजित श्री विजय महामंत्र के शुभारंभ के अवसर पर कही। इसके पश्चात विधिवत संकल्प के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने संस्कार चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण हो रहे इस कार्यक्रम के साथ कोरोना महामारी से रक्षा और विश्व मंगल कामना के साथ हेतु अपने अपने घरों में बैठकर प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक “श्रीराम जय राम जय जय राम” महामंत्र का सामूहिक संकीर्तन किया और पूर्णाहुति के साथ इस कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस विजय महामंत्र के संकीर्तन में पथमेड़ा गोधाम के परमपूज्य दत्त शरणानंद जी महाराज , परमपूज्य कार्ष्णि स्वामी शरणानंद जी महाराज , निम्बार्काचार्य महाराज के अलावा गीता मनीषी ज्ञानानंद , रमेश बाबा , राधाकृष्ण , मृदुल कांक्षी , कृष्णचंद्र ठाकुर , रामप्रवेश दास , रसिया बाबा , गोविन्द गिरी , दिनेश गिरी महाराज , गिरधर गोपाल शास्त्री , राधिका दास , सज्जन कुमार शर्मा विशेष रुप से उपस्थित थे।

Share This News