पिथौरागढ़ पुलिस की नई पहल,पुलिस लाईन परिसर में निवासरत पुलिस परिवार व अन्य स्थानीय नागरिकों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत, पुलिस लाईन परिसर में सब्जी शॉप का किया उद्घाटन।
पुलिस लाईन परिसर में सब्जी शॉप का किया उद्घाटन।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-
पिथौरागढ। वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व में कोरोना महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अक्सर बाजार से दैनिक जरुरत की वस्तुएं जैसे-सब्जी, राशन इत्यादि लाने व ले जाने में कोविड संक्रमण में खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। जिसके दृष्टिगत Uttarakhand Police wives welfare association (UPWWA), की अध्यक्षा अलकनंदा अशोक, धर्मपत्नी अशोक कुमार (IPS), पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय, की प्रेरणा से, वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण, से बचाव एवं रोकथाम हेतु पुलिस लाईन परिसर में निवासरत पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को कोविड-19 संक्रमण के खतरे से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुलिस लाईन परिसर में सब्जी शॉप की व्यवस्था की गई, जिसका उद्घाटन आज को पुलिस अधीक्षक महोदय, सुखबीर सिंह द्वारा किया गया ।
जनपद पुलिस की इस पहल से पुलिस लाईन परिसर में निवासरत पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के साथ-साथ आस-पास के गांवों की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा तथा उन्हें बाजार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, शॉप में आने जाने व खरीददारी के दौरान मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जायेगा जिससे प्रत्येक व्यक्ति कोविड संक्रमण के खतरे से भी सुरक्षित रह सकेंगे

