धारचूला विधायक हरीश धामी की बेटी की दून अस्पताल में मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून : धारचूला विधायक हरीश धामी की बेटी की दून अस्पताल में मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि विधायक की बेटी पूजा धामी देहरादून से लॉ की पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार उनकी 25 वर्षीय बेटी पूजा की अचानक तबीयत खराब होने पर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पूजा धामी देहरादून में विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। अचानक तबियत खराब होने पर उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारणो का पता नही चल पाया है।

