LatestNewsउत्तराखंडउधमसिंह नगर

पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी प्रथम को गहन सैद्वान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया

न्यूज होम लाइव व्यूरो संदीप पांडेः-

रूद्रपुर 12 नवम्बर- जेसीस पब्लिक स्कूल रूद्रपुर में नागर निकाय निर्वाचन 2018 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के लिए नगर निगम रूद्रपुर, नगर पालिका परिषद किच्छा, गदरपुर, नगर पंचायत दिनेशपुर, केलाखेडा व गूलरभोज मे तैनात किये जाने वाले 538 पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी प्रथम को गहन सैद्वान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डाटा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण हिमांशु जोशी ने दिया। उन्होने कहा सभी पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करे। उन्होने मतपेटी तैयार करने बैलेट पेपर मोडने, शुभनक चिन्ह के प्रयोग के अलावा मतपेटी को सील करने, मतपत्र लेखा तैयार करने के बारे मे विस्तार से सैद्वान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण मे तैनात किये गये सभी सैक्टर एवं जोनल मजिस्टेªट भी मौजूद थे।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारतीय लोकतऩ्त्रीय व्यवस्था में मतदान एवं मतगणना कार्य को निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने मेे कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। उन्होने मतदान हेतु ड्यूटी मे लगाये गये सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों से कहा कि वह मतदान का कार्य पूरी निष्ठा, तत्परता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न करायें। मतदान के दौरान सभी कर्मी आयोग के दिशा निर्देशो का भली भांति अध्ययन कर उसका अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मतदान का जो समय निर्धारित है। उसी समय सीमा मे मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होनी है। उन्होने कहा 5 बजे अन्तिम मतदाता को पर्ची दे दी जाए यदि निर्धारित समय के बाद लाईन में काफी मतदाता हैं जो कि पहले से लाईन में लगेे है ऐसे सभी मतदाताओं का मताधिकार प्रयोग करने का अवसर दिया जायेगा। लिहाजा 5 बजे तक लाईन मे लगे मतदाताओ की गिनती कर उन्हे टोकन दे दिया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेेटों से कहा कि वह अपने क्षेत्र मे मतदान से पूर्व भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कर लें ताकि मतदान मे किसी प्रकार का व्यवधान ना होने पाये। उन्होने कहा कि मतदान सम्पन्न होने के बाद सभी सैक्टर एवं जोनल मजिस्टेट पीठासीन अधिकारियो ंके साथ सील की गई मतपेटियों को सुरक्षा के साथ बनाये गये स्ट्रांग रूप मे रखा जाना सुनिश्चित करेगे मतदान अवधि के दौरान सभी अधिकारी सम्बन्धित रिटर्निग आफिसर के सम्पर्क मे रहेंगे।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर/आरओ किच्छा नरेश चन्द्र दुर्गापाल द्वारा मतदान की बारीकियो, प्रपत्रो को भरने आदि की जानकारी दी गई। उन्होने कहा सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए किसी का आतिथ्य न स्वीकारे। उन्होने कहा बैलेट पेपर के पीछे पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर व मोहर लगाना आवश्यक है। उन्होने कहा प्रातः 8 बजे तक सभी बूथो पर मतदान प्रारम्भ हो जाना चाहिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल, युक्ता मिश्र, विवेक प्रकाश, मानसिंह सैनी, विनय सिंह, प्रभारी अधिकारी कार्मिक अजय सिंह, सह प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण रवि मेहता, विद्या सिंह सोमनाल सहित जोनल मजिस्ट्रेट व सैक्टर मजिस्टेªट उपस्थित थे।

Share This News