प्रीति प्रियदर्शिनी, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ का जनपद पिथौरागढ़ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के पद पर स्थानान्तरण होने पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा दी गई विदाई।
प्रीति प्रियदर्शिनी, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ का जनपद पिथौरागढ़ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के पद पर स्थानान्तरण होने पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा दी गई विदाई।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी:-
प्रीति प्रियदर्शिनी, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के जनपद पिथौरागढ़ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के पद पर स्थानान्तरण होने पर, पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में पिथौरागढ़ पुलिस परिवार द्वारा भाव-भीनि विदाई दी गयी । इस अवसर पर प्रीति प्रियदर्शिनी, पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपस्थित सभी अधि0/कर्म0 के साथ अपने अनुभव को साझा किया गया तथा जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं, समस्त जनता, सभी सम्भ्रान्त नागरिकों, सीनियर सिटीजनों एवं अन्य द्वारा दिये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया । इसके अतिरिक्त कहा कि जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारी गणों द्वारा टीम वर्क के साथ अच्छा कार्य करते हुए एक वर्ष के कार्यकाल में पुलिस को काफी सफलता मिली, इसके लिये उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस बल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, साथ ही अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि पुलिस फोर्स को अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य एवं अच्छे टर्नआउट में रहना अति-आवश्यक है पुलिस अधि0/कर्म0 हमेशा जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिये ।

उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संचार बी0बी0 तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक धारचूला ओ0पी0 शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन पिथौरागढ़ नरेन्द्र आर्या, निरीक्षक एल0आई0यू0 के0एस0 मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ रमेश तनवार सहित पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी एवं जनपद के समस्त थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे ।

