FEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhandअल्मोड़ा

सोमेश्वर के दिरौडी देवी मंदिर के पास आज सुबह कैंटर यूके 04 सी बी-5598 खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के दिरौडी देवी मंदिर के पास आज सुबह कैंटर यूके 04 सी बी-5598 खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिंदुखत्ता निवासी भुवन गोस्वामी पुत्र जगत नाथ गोस्वामी उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तथा हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के दिरौडी देवी मंदिर के निकट एक कैंटर के करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त नैनीताल जनपद के बिंदुखत्ता निवासी भुवन गोस्वामी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This News