बेरीनाग में राम ने धनुष तोडा –
बेरीनाग से गोविन्द चावला की रिर्पोट
बेरीनाग। नागदेव रामलीला कमेटी द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है ।इस बार रामलीला देखने वाले दर्शकों की भीड़ दिनों दिन बढ़ती जा रही है। रामलीला मंचन के तीसरे दिन मंगलवार को सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से लोगों का जमकर मनोरंजन किया। रामलीला में सीता स्वयंवर में कई देशों से आए राजाओं ने पूरा जोर लगाया पर शिवधनुष की प्रत्यंचा नहीं चढ़ा पाए। फिर लंकेश्वर रावण व बाणासुर ने पूरी जोर आजमाइश की, लेकिन वो भी सफल नहीं हो सके। अंत में भगवान श्रीराम ने पलक झपकते ही कमल की डंडी तोड़ने के समान धनुष की प्रत्यंचा चढ़ा कर धनुष तोड डाला, जिस पर पूरा पांडाल जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद में सीता माता ने भगवान श्रीराम को माला पहनाकर धनुष तोड़ने वाले के साथ विवाह करने की प्रतिज्ञा पुरी की। राजा जनक ने सीता को विदाई हारमोनियम मास्टर पंकज पन्त और तबला वादक गौरव उप्रेती के निर्देशन में चल रही रामलीला में राम की भूमिका में अथर्व लक्ष्मण लक्ष्य सीता सौरव उप्रेती दशरथ कमल पंत,जनक किशन पंत , बाणासुर किशोर जोशी, परशुराम जगदीश बिष्ट थे।
तृतीय दिवस के मंचन में हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान और जीवन सिंह दानू द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया। रामलीला मंचन में कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक, देवेंद्र लाल,दीप बिष्ट, राजकमल, कमल,नीरज जोशी, ललित बाफिला, रत्नाकर पांडे आदि ने सहयोग किया।

