बेरीनाग की रामलीला में मंथरा केकैई संवाद।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग नागदेव रामलीला कमेटी के रामलीला के चतुर्थ दिवस पर मंथरा-कैकई संवाद से वनवास तक की रामलीला का मंचन किया गया। देर रात्रि तक दर्शकों ने रामलीला मंचन का आनंद लिया। पात्रों ने अपने अभिनय से लोगों को भाव विभोर कर दिया।हारमोनियम मास्टर पंकज पन्त और तबला वादक गौरव उप्रेती के निर्देशन में चल रही रामलीला में राम अथर्व लक्ष्मण लक्ष्य सीता सौरव उप्रेती दशरथ कमल पंत,जनक किशन पंत , कैकई पंकज पंत, मंथरा आनंद सिंह थे। रामलीला मंचन में कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक, देवेंद्र लाल,दीप बिष्ट, राजकमल, कमल,नीरज जोशी, ललित बाफिला, आदि ने सहयोग किया। मंथरा कैकई संवाद तथा दशरथ कैकई ने लोगो को खूब सहारा गया।

