berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा: शराब पीकर गाड़ी चलाने और पटाखे फोड़ने वाला एक गिरफ्तार, दूसरा सार्वजनिक स्थान पर बवाल करने में धराया

बेरीनाग संवाददाता

बेरीनाग (पिथौरागढ़): जनपद में शांति, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​रैट्रो साइलेंसर से पटाखे फोड़ते धराया चालक

कोतवाली बेरीनाग के एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक वाहन चालक अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर दौड़ता मिला। आरोपी ने अपने वाहन में अवैध रैट्रो साइलेंसर लगा रखा था, जिससे वह पटाखे जैसी तेज आवाजें निकालकर हुड़दंग मचा रहा था और आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय रावत को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके वाहन को सीज कर दिया।

​सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर बवाल करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

चेकिंग अभियान के ही दौरान पुलिस ने भास्कर मझिला नाम के एक अन्य व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग और शांति भंग करते हुए पकड़ा। पुलिस ने उसे भी तत्काल हिरासत में ले लिया।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक (ASI) शांति प्रकाश, हेड कांस्टेबल राजकुमार तथा कांस्टेबल गोपाल पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि हुड़दंगियों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share This News