LatestNewsबागेश्वर

भूमि का मुआवजा न देने पर ए.ई. और जे.ई. का वेतन रोका ….

न्यूज लाइव बागेश्वर कार्यालय संवाददाता कुलदीप सिह:-

बागेश्वर… कलक्ट्रेट में जनसुनवाई दिवस पर जनता की समस्याओं को गंभीरता से न लेना अधिकारियों को भारी पड़ गया। उन्होंने सड़क निर्माण के दौरान गरीब किसान की भूमि और फलदार वृक्षों का मुआवजा नहीं दिए जाने पर जे.ई. और ए.ई. के वेतन को रोकने के निर्देश दिए। डीएम रंजना राजगुरू ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से नही लेने वाले अधिकारियों की अब खैर नही। जनता की समस्या का निस्तारण एक हफ्ते के भीतर हो जाना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही को सहन नहीं किया जाएगा। जन सुनवाई में सडक, पानी, मुआवजा और आवास से सम्बन्धित 34 शिकायतें थी। डीएम ने कर्इ शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए अन्य शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित विभागों से एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए। कहा समाधान पोर्टल की शिकायतें 20 दिनों से पूर्व निस्तारित हो जानी चाहिए। जनसुनवार्इ में ग्राम कभडाधारा काण्डेकन्याल निवासी जोगा राम ने बताया कि वर्ष 2010 में लोनिवि ने काण्डा-भाकडपन्त सड़क निर्माण के दौरान उसके नाप खेत और फलदार पेड़ काटे गए। जिसका उनको आज तक मुआवजा नहीं मिला। डीएम ने उक्त प्रकरण को लापरवाही मानते हुए ए.ई. और जे.ई. के वेतन रोकने के आदेश दिये। उन्होंने तत्काल जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत कर कटी हुर्इ भूमि व पेडों का मुआवजे का भुगतान 01 सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान शंकर सिंह निवासी जैनकरास ने आवास दिलाने की मॉग की। डीएम ने सीडीओ को आवास दिलाये जाने हेतु आवश्यकीय कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कमला देवी, दीपा देवी ने पेयजल हेतु जलसंस्थान से कनेक्शन दिलवाने की मॉग की। डीएम ने ई.ई. जलसंस्थान को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जनसुनवार्इ में सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Share This News