berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

जीजीआईसी में मनाया गया वन महोत्सव ।

न्यूज लाइव डिजिटल टीम:-
बेरीनाग राजकीय आदर्श कन्या इन्टर कॉलेज में वन पंचायत भट्टीगॉव के सरपंच कैलाश चन्याल के अध्यक्षता में वन विभाग द्वारा विद्यालय में महोत्सव मनाया गया है। महोत्सव में वन विभाग के क्षेत्र अधिकारी जगदीश चन्द्र जोशी ने विद्यालय के छात्राओं को वन महोत्सव की आवश्यकता की जानकारी दी । छात्राओं से कहा वन महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना व सफलता मिली हैं ! वन महोत्सव सप्ताह के दौरान देश भर में लाखों पौधे लगाये जाते हैं! छात्राओं से कहा  हर छात्राओं ने अपने घर के क्षेत्र में आस पास होने वाले नुकसान पौधों को नुकसान नहीं पहुँचा चाहिए । अपने घर के आस पास पौधे लगाने चाहिए वही विद्यालय के प्रधानाचार्या अनिता आर्या ने छात्राओं को वन महोत्सव के बारे में बताया  और कहा घरों ऑफिसों,  स्कूल, कॉलेज में पौधे का पौधारोपण कर जागरूकता अभियान लाने को कहा। वही सरपंच कैलाश चन्याल ने कहा  घटती हुई वनों और वन्य जीवों की सख्या ही प्रक्रिया के असंतुलन का सबसे बडा कारण हैं। भारत सकार द्वारा 1960 के दशक से प्रतिवर्ष वन महोत्सव वीक का आयेाजन किया जाता है। देश की आजादी से पूर्व ही मोर्य और गुप्त वंश के शासकों भी इस दिशा में सराहनीय कार्य किये गये! वन महोत्सव में विद्यालय के परिसर में अमरूद, जामुन, अॉवला, जैकरेन्ढा, गुलमोहर, जैसे 25 पौधो का रोपण किया गया। महोत्सव  कार्यक्रम में अनिता आर्या, संगीता आर्या, आशा पन्त, मनीषा जोशी, रेखा महरा, वन क्षेत्र अधिकारी  जगदीश चन्द्र जोशी, वन उप वन राजिक राजेन्द्र सिंह मेहरा, वन दरोगा गंगा सिंह बोरा, वन आरक्षी त्रिलोक सिंह भण्डारी, शुभम पाठक, मनोहर पाठक, गोपाल राम, बहादुर राम,  ठाकुर सिंह, आदि थे। कार्यक्रम का संचालन संगीता आर्या ने किया।
Share This News