berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

मिशन हौसला अभियान के अंतर्गत बेरीनाग पुलिस ने गरीब महिला को उपलब्ध करवाया सब्ज़ी व राशन।

 

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। एसपी सुखबीर सिंह द्वारा DGP उत्तराखंड के मिशन हौसला अभियान को जनपद में सफल बनाने एवं जरुरतमंद एवं असहाय लोगों के प्रति मानवीय व्यवहार रखते हुये उनकी हर सम्भव मदद किये जाने के लिए सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग सुशील  जोशी ने बांस पठान के पास सड़क किनारे रह रही एक गरीब महिला दो दिव्यांग बच्चों सहित को मानवता का परिचय देते हुए राशन व सब्जी उपलब्ध करायी।

जनपद पुलिस इस अभियान को सफल बनाने एवं जरुरतमंद एवं असहाय लोगों के प्रति मानवीय व्यवहार रखते हुये उनकी हर सम्भव मदद किये जाने को लेकर निरन्तर प्रयासरत है। मिशन हौसला के तहत सहायता के लिए 112 या 9411112702 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share This News