FEATUREDLatestNewsuttarakhandहल्द्वानी न्यूज लाईन ब्यूरो

रविवार की भरी दोपहरी दिनदहाड़े सिंधी चौराहे पर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या ।

रिपोर्टर सचिन गुप्ता

हल्द्वानी- रविवार की भरी दोपहरी दिनदहाड़े सिंधी चौराहे पर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई, हत्यारे ने एक के बाद एक छह गोलियां प्रॉपर्टी डीलर को मारी। इस पूरी घटना से बाजार में दहशत मच गई लगातार छह राउंड हुई फायरिंग की आवाज सुन लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एक आरोपी सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर भूपी पांडे सिंधी चौराहे पर था इसी बीच सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता जो कि शिव सेना के नेता हैं दोनों भाई आए और सौरव गुप्ता ने भरे बाजार भूपी पांडे पर गोलियां चला दी। जिससे गंभीर रूप से घायल भूपी पांडे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गुप्ता बंधु और रूपी पांडे के बीच लंबे समय से जमीन और पैसों को लेकर विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

Share This News