berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpp

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ विद्यार्थियों ने चलाया शपथ अभियान। 

बेरीनाग संवाददाता। 

बेरीनाग।  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,  में  प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से एंटी—ड्रग सेल के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ विद्यार्थियों ने शपथ अभियान के माध्यम से आम-जन मानस को नशामुक्त करने के प्रयास की शपथ ली। उक्त कार्यक्रम एन्टी-ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. अमन वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ. कल्पना ने विद्यार्थियों की नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशीली दवाओं के दुरूपयोग से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News