’भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047′ विषय पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: विकास खंड बेरीनाग के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियाँ’ रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग श्रीमती संगीता चन्याल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान के महत्व, नवीकरणीय ऊर्जा, वर्तमान चुनौतियों और भावी संभावनाओं पर प्रकाश डाला तथा छात्रों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की।
संगोष्ठी में संयोजक/प्रधानाचार्य डॉ. धनी राम ग्वासिकोटी और ब्लॉक विज्ञान समन्वयक जगजीवन प्रसाद ने 2047 तक बढ़ती जनसंख्या एवं ऊर्जा आवश्यकताओं से जुड़ी चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सह-समन्वयक सुंदर सिंह मेहरा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
- प्रथम स्थान: गौरव धानिक (हि० इ० का० चौकोड़ी)
- द्वितीय स्थान: कनिष्क नवालिया (रा० इ० का० चौडमया)
- तृतीय स्थान: तनिष्क कार्की (हि० इ० का० चौकोड़ी)
ब्लॉक स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 22 सितंबर 2026 को हिमालयन इंटर कॉलेज, चौकोड़ी में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

