berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

विकलांग गरीब जरूरत मन्दो के लिए आगे आये अमित पाठक।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग (पिथौरागढ) कोरोना वाइरस लॉकडाउन के चलते नगर में जरूरत मन्दो को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ रहा हैं ।
यहा नगर में एक तरफ से नगर पंचायत जरूरत मंदो को राशन वितरण कर रही हैं वही दूसरी ओर व्यापार मण्डल  नेपाली मजदूरों और विहारी मजदूरो को  एक टाइम भोजन करा रही हैं। और पोस्ट ऑफिस रोड में दिन एक टाइम भोजन शिक्षक संगठन द्वारा दिया जा रहा हैं, और नगर के अम्बेडकर समिति द्वारा गॉव गॉव में समिति के सदस्यों द्वारा लिस्ट बना कर गरीब तपके के  लोगों को मदद कर रही है। नगर पंचायत द्वारा जरूरत मन्दों को राशन वितरण के लिए बेडीनाग ग्रुप में चर्चा होने पर भट्टीगॉव वार्ड तीन में विकलांग गोपाल राम और विकलांग बचुली देवी को लॉकडाउन के 15 दिन तक इन विकलांग लोगों को नगर पंचायत द्वारा कही से कही तक राशन नहीं मिल पाया! शुक्रवार को धारचुला में अध्यापिका रजनी निवासी बेरीनाग द्वारा भट्टीगॉव में विकलांग सहित जरूरत मन्दो को राशन वितरण किया गया है। बेडीनाग अपडेट में नगर में नहीं मिल रहा जरूरत मन्दो को राशन को लेकर चर्चा होने पर एक घण्टे के भीतर जरूरत बन्दो के लिए आगे आने वाले समाजिक कार्यकर्ता अमित पाठक ने भट्टीगॉव खुद जा कर एक एक महिने का राशन और पॉच पॉच सौ रू नगद दी गई। अमित पाठक के सामने विकलांग बचुली देवी फूट फूट कर रो पड़ी बचुली ने कहा सरकार और नगर पंचायत द्वारा अभी तक मदद नहीं मिली कह कर अमित पाठक को आशिर्वाद देने लगी  अमित पाठक का विकलांग सहित पडोसियो ने  समाजिक कार्यकर्ता का आभार जताया।

Share This News