भट्टीगॉव, जमुनानगर सस्ते गल्ले की दुकानो में सोशिलय डिसटेंसन के तहत बाटा जा रहा राशन।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) कोरोना वाइरस लॉक डाउन के चलते राजकीय खाद्यन्न भंडार बेरीनाग के अंतर्गत निम्न स्थानों के स.स.ग. विक्रेताओं को अप्रैल से जून तक का राशन वितरण किया जा रहा हैै। हरियातनाघर,देवीनगर,गढ़तिर, बुडेरा, कालीविनायक,उडियारी,बेरीनाग बाज़ार, घांघल(राम मंदिर),जखरावत, ग्वीर, कालासिला, राईआगर, जगथली, जमुनानागर, ज्यूला, रैतोली। उपरोक्त स्थानों के 25 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को माह जून तक का राशन वितरित कर दिया गया है।सम्भवतः 15 अप्रैल तक सभी स.स.ग. विक्रेताओं को वितरित हो जाएगा। रविवार सुबह से भट्टीगॉव /जमुनानगर सरकारी सस्ते गल्ले विक्रेता कमलेश पन्त के दुकान में सोशियल डिसटेंसन से राशन लेते दिखे लोगों ने बारी बारी से नियमों अनुसार लोगों ने शान्ति व्यवस्था रख कर राशन लिया।

