विकास खण्ड कार्यालय रामनगर में संविदा कर्मी की पिटाई से आक्रोश
न्यूज होम लाइव व्यूरो अभिषेक कुमार गौडः-
आलापुर ,अम्बेडकरनगर। थाना क्षेत्र के रामनगर विकास खंड कार्यालय के लेखाकार कक्ष में ग्राम प्रधान के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर की ब्लॉक में कार्यरत संविदा कर्मी नरेन्द्र प्रसाद चैहान की बुधवार को जमकर अकारण लात घूसों से पिटाई तथा जान से मारने की दी धमकी।
जानकारी के अनुसार गत दिवस अपरान्ह लगभग 2 बजे प्रधान पुत्र अपने साथियों को लेकर लेखाकार कार्यालय में घुस गया और ताडंव मचाने लगा। कार्यलय में मौजूद सहायक विकास अधिकारी आईएसबी हरिश्चन्द्र कौशिक व संविदा कर्मी बृजभूषण मिश्र द्वारा बीच बचाव की कोशिश की की गई किन्तु नाकाम रही। मामले में जैतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी नरेन्द्र प्रसाद चैहान पुत्र भृगुनाथ चैहान विकास खंड कार्यालय रामनगर में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत एमआईएस फीडिंग का कार्य ब्लॉक कर्मी नरेन्द्र प्रसाद चैहान ने कटोखर ग्राम पंचायत की प्रधान अनीशा खातून के पुत्र आरिफ एवं तीन अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दिया है लेकिन पुलिस ने कार्यवाही तो दूर अभी तक जांच ही नहीं की है। पुलिसिया शिथिलता से विकास कर्मियों मंे आक्रोश व्याप्त है। मामले में थानाध्यक्ष राहुल कुमार से घटना के बारे में जानकारी की गयी तो उन्होने साफ इन्कार करते हुये अपना पिण्ड छुड़ा लिया।

