FEATUREDGeneralHealthLatestNewsहरियाणा

वैश्य बी.एड. कॉलेज में यूथ रेड क्रॉस क्लब की स्वयंसेवीकाएं जहां कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता सुनील शर्मा

https://youtu.be/HmwF55xyUL0

बहादुरगढ।  वैश्य बी.एड. कॉलेज में यूथ रेड क्रॉस क्लब की स्वयंसेवीकाएं जहां कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं वही साथ ही साथ समुदाय के जरूरतमंद लोगो को मास्क तथा सैनिटाइजर वितरित कर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसी बीच 3 अप्रैल,2020 को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, नेशनल हेडक्वार्टर ने भारत सरकार और डब्ल्यू. एच.ओ. के साथ मिलकर एक आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों को कोरोनावायरस से अपने बचाव तथा दूसरों की मदद के लिए अनेक जानकारियां दी। उन्होंने कोविड-19 में सोशल एंड इमरजेंसी रिस्पांस वॉलिंटियर की भूमिका, स्टिग्मा एंड डिस्क्रिमिनेशन, सामुदायिक निगरानी, व्यक्तिगत सुरक्षा, सहायक सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, शहरी क्षेत्र में अतिरिक्त संचार की जरूरतों के बारे में बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों को इस महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने तथा मदद करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जब स्वयंसेवक लोगों को जागरुक कर रहे हो या उनकी मदद कर रहे हो तो यह सुनिश्चित कर ले कि लोगों को एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखनी हैं। यदि कोई व्यक्ति खांसी या सर्दी से पीड़ित है, तो बेहतर होगा कि वह खुद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रिपल लेयर मास्क पहनें। सभी सत्र के बाद प्रश्न उत्तर (क्वेश्चन पोल) का भी आयोजन किया गया । तथा अंत में सभी से फीडबैक के तौर पर मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन टिक करवाए गए। इस मीटिंग में कॉलेज की प्राचार्या डॉ आशा शर्मा, यूथ रेड क्रॉस काउंसलर और यूथ रेड क्रॉस स्वयं सेविकाओं ने भी हिस्सा लिया। इस आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्वयं सेविकाओं ने कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए तथा दूसरों की सहायता के लिए अनेक जानकारियां ली और अपने विचारों को ऑनलाइन वीडियो के द्वारा व्यक्त किया। यूथ रेड क्रॉस वॉलिंटियर महिमा ने ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से कोरोनावायरस महामारी के बारे में बताते हुए कहा कि हमें इस महामारी से बचने के लिए घर पर ही रहना चाहिए , अधिक जरूरत पड़ने पर घर से बाहर मास्क लगाकर जाना चाहिए, अनावश्यक वस्तुओं को नहीं छूना चाहिए, हर 1 घंटे में 20 सेकंड तक हाथ धोने चाहिए तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए।

Share This News