FEATUREDGeneralHealthLatestNewsदिल्ली

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2902 हुई, 24 घंटे में 601 नए केस आए, अब तक 68 लोगों की मौत।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2902 हुई, 24 घंटे में 601 नए केस आए, अब तक 68 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक भारत में COVID-19 के 2,902 मामले सामने आए हैं।
देश में तब्लीगी के कारण 1023 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

दिल्ली  कोरोना वायरस को लेकर राहत भरी खबर देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमारे देश में कोरोना के मरीजों की रफ्तार दुनिया के मुकाबले कम है। लेकिन एक खतरनाक जानकारी भी सामने आई है. सरकार ने कहा है कि देश में जितने कोरोना के केस हैं उसमें 30% केस तब्लीगी के कारण हैं।तब्लीगी के कारण 1023 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। तब्लीगी जमात से जुड़े लगभग 22 हजार लोगों को क्वारनटाइन किया गया है। देश में कोरोना से कुल 2902 लोग संक्रमित हुए हैं। कल से अबतक 601 नए केस आए हैं तो वहीं 68 लोगों की मृत्यु हुई है। 12 की मौत कल से लेकर अब तक हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक भारत में COVID-19 के 2,902 मामले सामने आए हैं।  कल से अब तक 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कल 12 लोगों की मौतें भी हुई हैं कुल मौतों की संख्या 68 हो गई है।

Share This News