GeneralLatestNewsउत्तर प्रदेश

शादी समारोह में युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज जलालपुर ,

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–

अंबेडकरनगर। शादी समारोह में न्योता देने गए युवक पर हमला। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खानपुर हुसेनाबाद से जुड़ी है। बताया जाता है कि इंद्रावती का बेटा दुर्गेश गांव में ही एक शादी के कार्यक्रम में निमंत्रण देने गया था जहां पर विपक्षीगण किसी पुरानी रंजिश को लेकर हमला बोल दिए। युवक को लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिए युवक अपनी बचाव हेतु अपने घर की तरफ भागा जहां पर युवक को दबोच कर घर में घुसकर लाठी डंडे धारदार हथियार से मारा पीटा जिससे इंद्रावती के परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं वादी इंद्रावती पत्नी शंभू नाथ निवासी खानपुर हुसेनाबाद थाना जैतपुर जनपद अंबेडकरनगर के प्रार्थना पत्र पर थाना जैतपुर की पुलिस ने सुसंगठित धाराओं में विपक्षीगण के विरुद्ध धारा 147 148 324 323 452 504 506 427 अपराध संख्या 66 बटा 18 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है प्रभारी इंस्पेक्टर जैतपुर राकेश उपाध्याय का कहना है कि घायलों का मेडिकल करा कर मुकदमा विधिक धाराओं में दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएंगीस हमलावरों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसपा नेता रामनयन समेत दर्जनभर लोग शामिल हैं।

Share This News