समूह ग के पदों पर एक और भर्ती की विज्ञप्ति आ रही है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों की लिए झोली खोली है । धामी सरकार द्वारा एक के बाद एक समूह ग के पदों पर एक और भर्ती की विज्ञप्ति आ रही है राज्य के विभिन्न विभागों में 157 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 12अक्टूबर 2021 से शुरू होंगे जो कि 25 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे जबकि मार्च 2022 में परीक्षा का समय रखा गया है। जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत अनुदेशक विद्युत के रिक्त 04 पदों तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कर्मशाला अनुदेशक इलेक्ट्रोनिक्स के 08 रिक्त पदों एवं कर्मशाला अनुदेशक विद्युत के 08 रिक्त पदों , जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत अनुदेशक डीजल मैकेनिक के रिक्त 02 पदों , अनुदेशक मोटर मैकेनिक के रिक्त 02 पदों , अनुदेशक वैल्डर के रिक्त 02 पदों एवं अनुदेशक फिटर के रिक्त 05 पदों तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कर्मशाला अनुदेशक ( फिटिंग / प्लम्बिंग / कारपेण्ट्री | एवं पैटर्न मेकिंग मशीन शॉप / वेल्डिंग / शीट मैटल / पेंटिंग / लोहकला / फाउण्ड्री मोल्डिंग / फिटिंग / शीट मैटल / मैकेनिकल ऑटो ) के रिक्त 109 पदों , उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी के अन्तर्गत लाइनमैन के रिक्त 01 पद , लघु सिंचाई विभाग के अन्तर्गत सहायक बोरिंग टैक्नीशियन के रिक्त 13 पदों तथा उरेडा के अन्तर्गत तकनीकी सहायक के रिक्त 03 पदों अर्थात कुल 157 पदों पर चयन हेतु विज्ञापन | निकाले गये है।

