berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

काहकोट,धारी मन्तोली पभ्या धारी चौरा आदि गांवो मे एक गुलदार का आतंग लोग दहशत में।

गुलदार का आतंक,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग विकास खण्ड के  काहकोट,धारी मन्तोली पभ्या धारी चौरा आदि गांवो मे एक गुलदार सक्रिय है ,प्राय: रोज ही कोई न कोई पालतू पशु इसका शिकार हो रहे हैं। कई  पशुओं को घायल भी कर चुका है। दिन दहाड़े इस प्रकार से रिहायशी इलाके में घुस आना ख़तरे का संकेत है। ग्रामीण क्षेत्र में आजकल कृषि काम धंधे का समय चल रहा है बच्चे और महिलाएं अकेले में काम करते है जिन्हे  खतरा बना हुआ है। ग्रामीणो ने वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार को पकडने की माग की है।ग्रामीण भगवत उपाध्याय ने बताया कि अगर समय रहते वन विभाग ने कोई ठोश कदम नही उठाया तो कभी भी जनहानि हो सकती है।

Share This News