Newsउत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत दिवस पर सांसद ने वितरित किये प्रोत्साहन पत्र

-न्यूज लाइव ब्यूरो:-अभिषेक कुमार गौड:-

अंबेडकरनगर। ग्राम्य स्वराज अन्तर्गत स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर सांसद डाॅ. हरिओम पाण्डेय द्वारा अकबरपुर नगर के जुड़वा कस्बा शहजादपुर में अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डीएम सुरेश कुमार रहे।
उन्होने सम्बोधित करते हुये कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुॅचाने के लिए अधिकारी कर्मचारी काम कर रहे है। ओडीएफ गांव चयनित किये गये है उन्होने प्रधानों से अपील की, अपने गांवों के साथ आस-पास के भी सहयोग प्रदान करे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सांसद ने प्रोत्साहन पत्र वितरित करते हुये कहा कि यह अभियान 5 मई तक चलेगा। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, मजलूम लोगों को सबका साथ सबका विकास के साथ आच्छादित करने का प्रयास कर रही है, धीरे-धीरे शत प्रतिशत लोग लाभान्वित हो जायेगे। प्रधान अध्यक्ष सियाराम वर्मा ने अपनी समस्याएं रखी जिसकों डीएम ने गंभीरता से लेते हुये निस्तारण के बावत आश्वासन दिये। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर सरिता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत सम्बंधित विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायतों के प्रधानगण व स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Share This News