जिले में धूमधाम से मनी भगवान परशुराम की जयंती

—–न्यूज लाइव ब्यूरो अभिषेक कुमार गौड:–
🔷जगह-जगह हुये कार्यक्रम में ब्राहम्ण समाज ने की पूजा अर्चना
अंबेडकरनगर। जिले में धूमधाम से भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी। आयोजित कार्यक्रमों में विप्र बंधुओ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस दौरान अपने विचार भी लोगों ने व्यक्ति किये।
मुख्यालय के टाण्डा रोड स्थित लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डाॅ. हरिओम पाण्डेय ने हिस्सा लिया। उन्होने सम्बोधित करते हुये भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि हम सभी को उनके सिद्धान्तों व संघर्षो से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में डाॅ. आदित्य नारायण त्रिपाठी, अखिलेश दूबे, दिनेश पाण्डेय, प्रेमनारायण तिवारी, अरविन्द मिश्र, मनीष मिश्र समेत सैकड़ों की संख्या ब्राहम्ण बढ़-चढ़कर हिस्से लिये। इसीक्रम में बेवाना में अखिल भारतीय ब्राहम्ण महासभा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में समारोह पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता राजेश त्रिपाठी व संचालन बागीश मिश्र ने किया। त्रिपाठी ने ब्राहम्ण समाज को आह्वान करते हुये कहा कि एकजुट होकर कार्य करना होगा, हमारे पूर्वजों का इतिहास रहा है कि उन्होने सर्व समाज को आगे बढ़ाया है, जब भी देश में अराजकता, सामाजिक बुराई, अत्याचार, पापाचार बढ़ा तब समाज से कोई न कोई उभरा जो पथ प्रदर्शक बना है। उन्होने जातिवाद, आरक्षण, ईष्र्या द्वेष आदि नफरत फैलाने वाले कृत्यों से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में परशुराम सेना के राजेन्द्र प्रसाद दूबे, अनिल शुक्ल, रविशंकर तिवारी, अरविन्द तिवारी, अमर बहादुर उपाध्याय, चन्द्रभूषण, विजय प्रकाश उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, शिवम शुक्ल, पं. नन्द कुमार त्रिपाठी उर्फ राना, दिनेश शुक्ल, रमेश तिवारी के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानो पर कार्यक्रम सम्पन्न हुये जहां ब्राम्हण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना मंत्रोच्चार के साथ किया।

