गेवरा एसईसीएल के अंतर्गत मिट्टी उत्खनन कार्य हेतु, सद्भाव कंपनी के द्वारा ठेका लिया गया है जहां कर्मचारियों ने 12 घंटा काम लिए जाने को लेकर हड़ताल पर बैठ गए थे जिससे घंटो रहा काम बंद
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
हटरदी बाजार :- एसईसीएल गेवरा खदान अंतर्गत सद्भाव कंपनी के द्वारा ओबी मिट्टी उत्खनन कार्य का काम लिया गया है , जिसमें सद्भाव कंपनी के द्वारा मिट्टी उत्खनन के लिए वाहन,मशीन लगाया गया है जिसमें गाड़ी चालक एवं उसमें कर्मिक की संख्या लगभग 400 है जो कार्यरत है ।सद्भाव कंपनी के प्रबंधक संजय सिंह के द्वारा शासन के द्वारा दिए गए निर्देशन की अवहेलना करते हुए गरीब मजदूरों से 12 घंटा काम लिया जा रहा है जिससे आज सोमवार को सुबह से पूरे ड्राइवर कर्मचारी गाड़ी खड़ा कर हड़ताल पर बैठ गए । जहां उनकी मांग 8 घंटा ड्यूटी होना चाहिए इस मांग को लेकर सद्भाव कंपनी के प्रबंधक संजय सिंह के द्वारा 24 घंटा का समय लेते हुए मजदूरों को आश्वासन दिया की मंगलवार को आप लोगों के साथ उचित फैसला हो जाएगा, ऐसा कहते हुए हड़ताल खत्म किया गया इस हड़ताल से आज मिट्टी उत्खनन कार्य घंटों बाधित रहा वही कंपनी कि सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियो से भी 12 घंटे काम लिया जा रहा है पर
जिला इस दिशा में प्रशासन मौन है ।

