अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर अमृता बेहरा हुई सम्मानित
छत्तीसगढ
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर (दुर्ग) – शांति फाउंडेंशन गोंडा उत्तरप्रदेश तत्वाधान में फाउंडेंशन की अध्यक्षा पिंकी देवी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आनलाइन सम्मेलन में कवि , लेखक , साहित्यकार एवं बुद्धजीवियों ने भाग लेकर अपनी रचना के माध्यम से वेश और दुनियाँ में शांति का संदेश देते हुये मानव जीवन के विकास के लिये विश्व में शांति कायम रखने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में कविता के माध्यम से विश्व को शांति का संदेश देने वाली कुमारी अमृता बेहरा को शांति फाउंडेंशन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि कुमारी अमृता बेहरा डा० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई -3 की बी०ए० प्रथम वर्ष की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की स्वयंसेविका हैं। तीन बहनों में सबसे छोटी अमृता बेहरा पीपल नीम तुलसी अभियान के तहत विकलांग पौधों का संरक्षण कर पौधारोपण करती हैं एवं लेखन क्षेत्र में भी इनकी काफी रुचि है। समय समय पर इनके द्वारा कविता , गजल , शायरी लिखा जाता है।

