FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsछत्तीसगढ़

लोकवाणी की अगली कड़ी 11 अक्टूबर को

न्यूज होम लाइव छत्तीसगढ

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की ग्यारहवीं कड़ी 11 अक्टूबर को होगी। जिसमें मुख्यमंत्री इस बार “नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास, मोर कहानी” विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 23, 24 एवं 25 सितंबर को अपरान्ह 03:00 बजे से 04:00 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक होगा I

Share This News