अधिकारी समय-समय पर क्षेत्रीय भ्रमण कर, स्थानीय स्तर की समयस्याओं का मौके पर ही जाकर निस्तरण करना सुनिश्चित करें

न्यूज लाइव संवाददाता संदीप पाण्डे:–
रूद्रपुर – स्थानीय स्तर की समयस्याओं के निस्तारण हेतु जनता को जिला मुख्यालय की अनावश्यक दौड़ न लगानी पड़े। इसलिए सभी अधिकारी समय-समय पर क्षेत्रीय भ्रमण कर, स्थानीय स्तर की समयस्याओं का मौके पर ही जाकर निस्तरण करना सुनिश्चित करें।
यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रत्येक सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाले जन सुनवाई दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को दिए। उन्होंने जन सुनवाई में प्राप्त समस्याओं/शिकायतों का प्राथमिकता/समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने तथा कृत कार्यवाही से आवदेन कर्ताओं/शिकायत कर्ताओं को भी अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं के निराकरण में हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समाधान पोर्टल/मुख्यमंत्री एप के माध्यम से प्राप्त होने वाली समस्याओं/शिकायतों पर भी गंभीरता से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर समास्याएं/शिकायतएंे निस्तारित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।
आज जन सुनवाई दिवस में 65 शिकायतें फरियादियों द्वारा दर्ज कराई गई जिसमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जन सुनवाई दिवस में वृद्धा पेंशन, अवैध खनन, राशन कार्ड बनाने, जमीन का पट्टा दिलाने, आर्थिक सहायता दिलाने, भूमि विवाद आदि से सम्बन्धित प्रमुख समस्याएं दर्ज कराई गयी।
समस्याएं दर्ज कराने वाले फरियादियों में गौंठा निवासी राम नरेश शर्मा, पूर्ववासी, मेवालाल ने पट्टा स्वीकृत किये जाने, काशीपुर निवासी भूरी दैवी ने आर्थिक सहायता दिलाये जाने, बगवाड़ा निवासी कश्मीर सिंह ने अतिक्रमण हटवाने, गाॅधीनर निवासी संता सिंह ने जमीन पर कब्जा दिलाने, तहसील किच्छा निवासी मौहम्मद जाबिर ने शस्त्र लाईसेन्स स्थानान्तरित कराने, सूरजपुर निवासी नवजोत कौर ने बिजली का कनेक्शन दिलाने, ग्राम अलखदेवी निवासी खैराती लाल ने कृषि भूमि के कटाव को रोकने आदि से सम्बन्धित प्रमुख शिकायतें दर्ज कराई गयी।
जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डाॅ.अनिल शर्मा सहित फरियादी आदि उपस्थि थे।

