berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

अध्यापिका रजनी ने भट्टीगाँव मे गरीबो को बाटा राशन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग  कोरोना वाइरस लॉक डाउन को लेकर जहा गरीब मजदूर वर्ग खाने पीने के लिए परेशान है वही शुक्रवार को अध्यापिका कुमारी राजनी  निवासी बेरीनाग ने  भट्टीगाँव पहुचकर लगभग 50 लोगो को आटा चावल सहित रोजाना जरूरत का सामान दिया।जब से लॉक डाउन हुआ है, रजनी कई क्षेत्रो में   हजारों की संख्या में गरीब मजदूरों जरूरत मन्दों को राशन दे चुकी हैं। कुमारी रजनी धारचुला में  रासायनिक विज्ञान की प्रवक्ता हैं रजनी ने धारचूला सहित, छोलोडी,  भट्टीगॉव, बेरीनाग सहित कोई क्षेत्रों में जरूरत मन्दों को राशन  बाट चुकी हैं। रजनी की टीम में उस के दो भाई महित चन्द्र, अमित चन्द्र    गरीबो को सामान बाटने मे लगे है।

Share This News