कोरोना पाजिटिव आने के बाद तीनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर,
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्कः–
रूद्पुर। दो दिन पहले चोरी छिपे उधमसिंह नगर से हल्द्वानी जाते हुए पकड़े गए 13 में से तीन जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद तीनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। अब से कुछ देर पहले उन्हें लेकर एंबुलैंस हल्द्वानी के लिए रवाना हुई है। यही नहीं इन लोगों का सैंपल लेने वाले चिकित्सक समेत मेडिकल स्टाफ के तीन लोगों को भी 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया गया है। शेष बचे 10 लोगों को भी आज ही सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेज कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर गौरव अग्रवाल ने इस बात की पुष्टि की है।
नोडर अधिकारी ने बतायाकि एहतियातन जमात में शामिल लोगों का सैंपल लेने वाले डॉक्टर समेत तीन लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

