FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhand

आम आदमी पार्टी किसान विरोधी बिल के खिलाफ आज काला दिवस मना रही है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़, काले कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन को आज छ माह पूर्ण हो गए हैं। आम आदमी पार्टी किसान विरोधी बिल के खिलाफ आज काला दिवस मना रही है।
आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री और पार्टी के नौजवान कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में आज छ माह पूर्ण होने पर अपने अपने घरों में हाथ में तख्ती लेकर किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ काला दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जबरन काला कानून किसानों के ऊपर थोपा है। उन्होंने कहा कि किसानों का मोदी सरकार से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि तीनों काले कृषि कानून किसान विरोधी है।उन्होंने मोदी सरकार से काले कानून को वापस लेने की अपील की। काल दिवस की अवसर पर नवीन शर्मा, राकेश वर्मा, डॉ लोकेश जोशी, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, गोविंद बिष्ट, शंकर राम, सुरेश जोशी, कैलाश , मनोज कुमार, नरेंद्र गवा, इमरान अली, भावना शर्मा ,पूजा पांडे, गजल अंजुमन ने अपने-अपने घरों में विरोध प्रदर्शन जताया।

Share This News