पिथौरागढ़ की एस0डी0आर0एफ0 टीम ने कोरोना संक्रमण से मृत महिला के शव का किया अंतिम संस्कार।
“मिशन हौसला” को सफल बनाती पिथौरागढ पुलिस

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़ एस0डी0आर0एफ0 टीम को तहसीलदार के माध्यम से सूचना मिली कि बेलकोट बेरीनाग निवासी ममता पांडे उम्र 60 वर्ष की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो चुकी है, कोविड संक्रमण के डर से उनके अन्तिम संस्कार हेतु कोई नही आया है, इस सूचना पर उ0नि0 राम सिंह बोरा प्रभारी एस0डी0आर0एफ0, के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए त्वरित कार्यवाही कर, पी0पी0ई0 किट पहनकर पूर्ण सावधानी के साथ उक्त महिला के शव को सरकारी वाहन से घाट में लाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया । अंतिम संस्कार, के बाद सरकारी वाहन व समस्त कर्मियों को सैनेटाईज किया गया । टीम में एस.आई. राम सिंह बोरा, कानि0 ललित जोशी, सुनील चंद, मनोज टोलिया,
दीपक कापड़ी, टेक्नीशियन संतोष खाती,चालक महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

