आम आदमी पार्टी की ने चलाया सदस्यता अभियान।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। लोनिवि विश्राम गृह मे आम आदमी पार्टी में देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष से पार्टी की सदस्यता लेने वाले पूर्व प्रधानाचार्य हरि प्रसाद लोहिया का स्वागत किया गया ।उन्होंने कहा कि वह आप पार्टी में दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल वाल के कार्यों से प्रभावित हो आप की सदस्यता ले रहे है । इस मौके पर किशन सिंह कुंवर, कमलेश कुमार, पीयूष जोशी, गिरीश जोशी, दिनेश जोशी ने भी आप पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर मनोज आर्य, राजेंद्र कठायत, कृपाल पंत, सुरेश टम्टा आदि मौजूद थे ।संचालन राजेंद्र बोरा ने किया । दीप चन्द्र उप्रेती, हीरा सिंह गैड़ा, भूपेन्द्र सिंह, सोहन सिंह डांगी,इन्द्र धानिक, मान सिंह कोरंगा, गंगा सिंह, मोहन राम आदि मौजूद थे ।

