आवारा सांड के आतंक से लोग भयभीत
न्यूज लाइव डिजिटल टीम के साथ कैलाश चन्याल:-
बेरीनाग क्षेत्र में घूम रहे आवारा सांड के आतंक से लोग भयभीत हैं। सांड ने कई लोगों को हमला कर घायल कर दिया है।बेरीनाग के लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना सांड के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है इसकी प्रति उपजिलाधिकारी को की गयी है। एक माह के भीतर बेरीनाग और उसके आसपास के इलाके में सांड कई लोगो पर हमला कर चुका है।
ज्ञापन मे ललिता प्रसाद,जगत राम,कमलेश,हयात सिह,प्रयाग सिह,राजेन्द्र प्रसाद,पूरन सिह,डीके जोशी,समेत कई लोगो के हस्ताक्षर है।

