उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय मे निरक्षण मे पाई खामियां
न्यूज होम लाइव व्यूरो अरविन्द थपलियालः-
उत्तरकाशी मे जिलाधिकारी डॉ आशिष चौहान ने स्वास्थ विभाग उत्तरकाशी का औचक निरक्षण किया वहीं जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के स्वच्छता पर अधिकारीयों को फटकार लगाई वहीं विभाग के स्वास्थ विभाग की खामीयों पर नाराजगी जाहीर की जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ विभाग में मरीजों को किसी प्रकार व्यवस्था ना हो और सफाई का ध्यान रखें,
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण। उन्होंने जिला चिकित्सालय में क्यूमार्क मैनेजमेंट व नर्सिंग डेशवोर्ड सिस्टम का निरीक्षण किया। क्यूमार्क मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए अच्छे से कार्य होना पाया गया तथा एक दो जगह क्यूमार्क सिस्टम अपडेट नहीं होने पर जिलाधिकारी ने शीघ्र क्यूमार्क सिस्टम को अपडेट करने के निर्देश अपर चिकित्साधिकारी को दिए। नर्सिंग डेश वोर्ड सिस्टम सही संचालित होना पाया गया। उन्होंने चिकित्सालय परिसर व वार्डो की साफ-सफाई की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने व पर्याप्त कूड़ेदान लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना तथा मरीजों के बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी सीएमओ बीएस रावत आदि उपस्थित थे।

