उत्तराखंड में 20 मार्च को फाइनल होगा नए मुख्यमंत्री का नाम।
उत्तराखंड में 20 मार्च को फाइनल होगा नए मुख्यमंत्री का नाम।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून।उत्तराखंड को अब नई सरकार मिल चुकी है, सूत्रो की माने तो 20 मार्च तक नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। बीजेपी के नेता नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर रहे हैं। प्रदेश में पिछली बार की तरह 3-3 मुख्यमंत्री बदलने जैसी स्थिति पैदा न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बीजेपी प्रदेश संगठन की तरफ से नव निर्वाचित विधायकों को होली के बाद देहरादून में उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में हाईकमान को अपनी रिपोर्ट दे दी है। इस बीच सीएम पद की दौड़ में शामिल सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल समेत कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। जबकि, कुछ नेता प्रदेश में ही विधायकों की घेराबंदी में जुटे हुए हैं। चर्चाओं के बीच सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक भी दिल्ली पहुच चुके है।

