उत्तराखण्ड सरकार के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल दिनांक 12 जून, 2021 ( शनिवार ) को जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंच रहे।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़ 11 जून ।प्रमुख निजी सचिव मंत्री पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि माननीय मंत्री पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना, उत्तराखण्ड सरकार श्री विशन सिंह चुफाल दिनांक 12 जून, 2021 ( शनिवार ) को जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। माननीय मंत्री दिनांक 12 जून, 2021 (शनिवार) अपराह्न 15ः00 बजे सरयू नदी में डूबने से ग्राम गणाई ( कूना/सिमाली ) में मृत व्यक्तियों के परिवाजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर गणाई से बेरीनाग के लिए प्रस्थान करेंगे तत्पश्चात् अपराह्न 16ः30 बजे बेरीनाग पहुंच कर अल्प विश्राम, निरीक्षण भवन, लो.नि.वि. बेरीनाग में करेंगे इसके उपरांत(( मंत्री जी बेरीनाग से पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 20ः00 बजे पिथौरागढ़ पहुंच कर रात्रि विश्राम, पिथौरागढ़ में करेंगे।

