उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पिता का निधन:  प्रदेश में शोक की लहर

श्रद्धांजलि:

नवनीत मिश्र(संत कबीर नगर)।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में प्रात: 10:44 बजे अन्तिम सांस ली। इस खबर की पुष्टि करते हुए उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने श्रद्धांजलिअर्पित किया।

ज्ञात हो कि 13 मार्च मो लीवर और किडनी की समस्या बढ़ने पर विष्ट को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। जहाँ एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी।

रविवार देर रात तक विष्ट की तबियत चिन्ताजनक बनी रही और सोमवार प्रात: 10:40 बजे निधन हो गया। उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

मुख्यमंत्री योगी को जब पिता के निधन की सूचना मिली तो वो टीम 11 के अध्यक्षों के साथ कोरोना वायरस की समीक्षा बैठक कर रहे थे। लखनऊ से प्राप्त समचार के अनुसार सूचना प्राप्ति के पश्चात भी मुख्यमंत्री लगभग आधे घंटे तक बैठक करते रहे।

विष्ट के निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके निधन पर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्रीगण डॉ. दिनेश शर्मा व  केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह, सरकार के सभी मंत्रियों सहित राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार  राम चौहान, पूर्व सांसद  अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, हिन्दूनेता वेद प्रकाश सिंह, आनन्द शंकर पाठक, डॉ. के.सी. पाण्डेय, परमात्मा प्रसाद मिश्र, सुभाष चंद्र तिवारी,अध्यापक रत्नेश सिंह सिसोदिया, डॉ.संजय सिंह, विनय सिंह, नित्यानंद, संजय राना,पवन पांडेय, वकील विशाल श्रीवास्तव, दुर्गा पाण्डेय, विवेक मिश्र सहित अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री  योगी के पिता के निधन पर दु:ख व्यक्त करते भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

पिता  के अंतिम संस्कार न पहुंच पाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने एक मार्मिक पत्र परिजनों को लिखा है।

Share This News