उप कारागार हल्द्वानी में बंद कैदी की मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
हल्द्वानी- उप कारागार हल्द्वानी में बंद कैदी की मौत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। कैदी की अचानक मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि आज प्रातः वह नाश्ता करने के बाद कैदियों के साथ बैठा हुआ था। तभी अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में जेल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

