berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

कांग्रेसियों ने किसानों के साथ मौन धरना प्रदर्शन किया

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल।

बेरीनाग। राईआगर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी के नेतृत्व में किसानों के साथ मौन प्रदर्शन करके केंद्र सरकार और राज्य सरकार का विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेसी और किसानों का कहना है ओलावृष्टि के समय किसानों का काफी नुकसान हुआ यहां अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है और सरकार द्वारा किसानों का ऋण माफ नहीं किया जा रहा है वही भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपतियों का ऋण माफ किया जा रहा है जिससे कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ चौराहे पर मौन प्रदर्शन कर रही है जल्दी से जल्दी सरकार बारिश ओलावृष्टि से हो रही फसलों का नुकसान मुआवजा नहीं देगी तो किसानों के साथ कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह धानिक, राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह भंडारी ,हिमांशु आगरी ,नवीन आगरी ,ललित पंत ,नारायण सिंह, ललित भंडारी ,नारायण सिंह ,दान सिंह,सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This News