बेरीनाग नगर पंचायत वार्ड तीन में गुलदार ने बकरी में किया हमला घायल ।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल…
बेरीनाग नगर पंचायत वार्ड तीन भट्टीगांव गांव में शाम को दुर्गाराम अपने जानवरों के साथ घर को आ रहा था, घर से 50 मीटर की दूरी पर गुलदार ने दुर्गाराम के बकरी पर हमला कर दिया आसपास के लोगों को पता चलते ही लोगो के हल्ला करने पर गुलदार भाग गया । और बकरी घायल हो गई जिसकी सूचना दुर्गाराम द्वारा वन सरपंच और वन विभाग को दी गई।
मौके पर वन सरपंच वन विभाग की टीम पहुंची वहां पर बकरी को देखा बकरी गंभीर रूप से घायल थी वही वन सरपंच ने वन विभाग से दुर्गाराम को मुआवजा दिलाने की मांग की है वही ग्रामीणों ने कहा इस क्षेत्र में गुलदार का आतंक एक माह से फैला हुआ है,वन बीट अधिकारी ज्योति वर्मा ने ग्रामीणों से कहा अपने जानवरों को समय अनुसार गोट में डाल दें और आप लोग भी समय अनुसार घरों मे आ जाय बच्चो को साम को बाहर न आने दे ।

